धनबाद.
पूर्व सांसद एके राय का रविवार को निधन हो गया। वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें 8 जुलाई को केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका इलाज चल रहा था। मजदूरों के नेता के रूप में विख्यात एके राय 84 साल के थे।
धनबाद से तीन बार सांसद रहने के साथ ही एके राय सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से भी तीन बार विधायक रहे थे। ज्ञात हो कि बुखार हाेने की स्थिति में एके राय को 8 जुलाई काे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, तबीयत में सुधार नहीं हुआ। उनकी स्थिति बिगड़ती ही चली गई।
शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और
समरेश सिंह उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे
थे। दोनों नेताओं ने एके राय की तबीयत के संबंध में चिकित्सकाें
से जानकारी ली थी। एके राय से मिलने वालाें में पूर्व विधायक
आनंद महताे, हारू रजवार समेत कई अन्य लाेग शामिल
थे।
मार्क्सवादी समन्वय समिति मासस के संस्थापक अरुण कुमार राय (एके राय) पहली बार 1977 में धनबाद से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़े और सांसद बने। उन्हें जनता पार्टी का समर्थन प्राप्त था और जेपी लहर का फायदा भी मिला। वे 1980 व 1989 के लोकसभा चुनावों में भी विजयी रहे थे।

No comments:
Post a Comment