गिरिडीह:सोमवार को जिले के पारसनाथ स्थित पीडब्ल्यूआई के सेक्शन इंजीनियर जावेद कमर जो चौधरी बांध के निकट रेलवे लाइन में काम करवा रहे थे ၊ अचानक बारिश होने के कारण अपने अधीनस्थ कार्य कर रहे रेलवे कर्मियों के साथ एक पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए गए ၊ इसी दौरान अचानक वज्रपात की घटना हुई ၊जिसमें सेक्शन इंजीनियर सहित मौजूद रेलवेकर्मी वज्रपात के प्रभावित होकर गिर पड़े। वहीं वज्रपात से सोमवारी पूजा करने जा रही एक लड़की की मौत निमियाघाट थाना क्षेत्र में हो गई ၊ उधर चौधरीबांध हॉल्ट स्टेशन में ग्रामीणों द्वारा इस घटना की जानकारी चौधरीबांध रेलवे स्टेशन को दी गई तत्पश्चात रेलवे कर्मचारियों ने अपनी तत्परता दिखाते पारसनाथ स्टेशन प्रबंधक को घटना की जानकारी देते हुए घायलों को धनबाद रेलवे अस्पताल ले जाया गया परंतु तब तक जावेद कमर की मौत हो चुकी थी।घटना में घायल रेल कर्मियों का इलाज रेलवे अस्पताल में ही चल रहा है।सभी घायल खतरे से बाहर बताया जा रहे हैं।पारसनाथ रेलवे प्रबंधक बी दुबे ने बताया कि सभी मजदूर जो वज्रपात के लाइटिंग से मूर्छित हुए थे खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है।बताया गया की मृतक जावेद के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।उन्होंने बताया मृतक मृतक जावेद बिहार के नवादा के रहने वाले थे तथा 2006 में रेलवे की नौकरी ज्वाइन कर 2016 से बतौर सेक्शन इंजीनियर पारसनाथ पीडब्ल्यू आई के अंतर्गत कार्यरत थे।
Tuesday, July 23, 2019
वज्रपात के कारण दो की मौत , कई रेलकर्मी हुए घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...

No comments:
Post a Comment