Wednesday, July 24, 2019
बिहार के जमुई में एक युवक की आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी
न्यूज डेस्क ၊ बिहार में इन दिनों अचानक भीड़ का कहर बढ़ गया है. भीड़ द्वारा लगातार हत्याएं और सरेआम पिटाई करने के मामले सामने आ रहे हैं. आज बुधवार को ही एक के बाद एक कई मामले सामने आये हैं. सुपौल, औरंगाबाद के बाद अब ताजा मामला जमुई का है. जमुई में आज बुधवार की शाम एक युवक को आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला. जिस युवक की हत्या की गयी, वह भी एक अन्य शख्स को गोली मारकर भाग रहा था. इसी दौरान भीड़ जमा हो गई और गोली मारकर भाग रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक का नाम अमर सिंह जबकि गोली लगने से घायल व्यक्ति का नाम बबलू यादव बताया जा रहा है, जिसके पैर में गोली लगी है. जमुई की घटना चन्द्रदीप थानाक्षेत्र स्थित अलीगंज बाजार की है. इसके बारे में जानकारी मिली है कि मृतक का आपराधिक इतिहास था. इसके दो चाचा की भी हत्या हुई थी. उन दोनों पर भी हत्या-लूट-अपहरण जैसे मुकदमे दर्ज थे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment