Friday, July 26, 2019

झारखण्ड की ग्राम सभा ने इज्‍जत की कीमत लगाई एक लाख,सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला रफा-दफा करने का फरमान



बड़ी खबर...

खूँटी- एक विवाहिता से सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले में ग्राम सभा ने शर्मनाक फरमान सुनाया है। पीडि़ता को एक लाख रुपये लेकर केस वापस करने को कहा गया है।यहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के संसदीय क्षेत्र खूंटी के कुरुंगा गांव में एक महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद ग्राम पंचायत ने एक लाख रुपये उसकी अस्‍मत का मुआवजा तय किया है। बताया गया कि पत्थलगड़ी प्रभावित कुरुंगा गांव में सामू‍हिक दुष्‍कर्म करने के बाद महिला ने ग्राम सभा में इसकी शिकायत की थी। इस क्रम में ग्राम सभा ने दुष्‍कर्म के आरोपियों से एक लाख रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का फरमान सुनाया है। इस मामले में शुक्रवार को खूंटी के एसपी के समक्ष मुकदमा वापसी का आवेदन दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...