गिरिडीह ၊ अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के क्षेत्र के पर्वत पुर लिप्टस मोड़ के पास आरोहण फाइनेंशियल कंपनी के स्टाफ से बाईक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने दिन दहाड़े बंदूक की नोंक पर लगभग 92200/- रुपये लुट लिया।
इधर फाइनेंशियल कंपनी के युवक ने कहा कि गिरिडीह आफिस के लिए बाईक से निकला था कि पीछे से दो बाईक में सवार दो युवक हेलमेट पहने हुए ओवरटेक कर उसे रोक दिया ၊ साथ ही पीछे से एक युवक तुरंत उतर कर स्टाफ के सामने हवाई फायरिंग कर उसके सिर पर गन को सटा दिया और रुपये से भरा बैग ले कर भाग गया।
सूचना पर अहिल्यापुर पुलिस घटना स्थल पहूंचे व छानबीन में जुट गयी। सूचना के कुछ देर बाद गिरिडीह एसडीपीओ जीतवाहन उरांव भी घटना स्थल पहुंचे व गहनता से छानबीन में जुटे। आस पास में भी जांच की जा रही है ।

No comments:
Post a Comment