रांची:लीजिए, रांचीवासियों के लिए एक हैरतअंगेेज खबर है ၊ राजधानी पुलिस के लिए चड्डी बनियान गिरोह एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.इस गिरोह के द्वारा राजधानी रांची में एक के बाद एक बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.एक डकैती की घटना का खुला पुलिस कर नहीं पाती है, तब तक दूसरी घटना घटित हो जाती है. राजधानी रांची में हो रहे अधिकतर डकैती की घटनाओं के पीछे चड्डी बनियान गिरोह का हाथ सामने आया है.यह गिरोह काफी ही खूंखार माना जाता है और कई देश के कई राज्य में घूम-घूम कर डकैती की घटना को भी अंजाम देते रहते हैं.देशभर में खूंखार माना जाने वाला कच्छा बनियान गिरोह जो कि लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के लिए जाना जाता है. यह गिरोह रात के अंधेरे में चड्डी बनियान पहनकर अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं. उस दौरान उनके सामने जो भी आता है या तो उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है या फिर घायल होना पड़ता है. यह गिरोह किसी भी घटना का अंजाम समूह में देते हैं.जिसमें कम से कम 8 से 10 अपराधी शामिल रहते है.
मिली जानकारी के अनुसार चोरी लूट और डकैती की घटना का अंजाम देने वाले चड्डी बनियान गिरोह के सदस्य दिन में भीख मांगने का काम करते हैं और सामान बेचने के बहाने घरों में रेकी करते हैं.
रात में घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते है.यह गिरोह के लोग घर का ताला काटकर या फिर बाउंड्री को तड़प कर घर में प्रवेश करते हैं फिर सभी घरवालों को कब्जे में लेकर चोरी की घटना का अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते है.
रात में घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते है.यह गिरोह के लोग घर का ताला काटकर या फिर बाउंड्री को तड़प कर घर में प्रवेश करते हैं फिर सभी घरवालों को कब्जे में लेकर चोरी की घटना का अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते है.
(फ़ाइल फोटो👇)


No comments:
Post a Comment