Friday, July 26, 2019

शहीदों का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत- एसपी, पलामू




आज सदर प्रखंड के पोल पोल में पूर्व सैनिकों एवं राष्ट्र प्रेमी भक्तों द्वारा कारगिल विजय दिवस समारोह का भव्य आयोजन कारगिल शहीद स्मारक पार्क में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोल पोल पंचायत की मुखिया श्रीमती प्रमिला देवी एवं संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सैनिक विजयानन्द पाठक ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरक्षी अधीक्षक पलामू श्री अजय लिंडा जी ने विधिवत शहीदों को माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि कर किया।सर्वप्रथम कार्यक्रम में शहीद की वीरांगना श्रीमती पुष्पम देवी को पोल पोल मुखिया द्वारा शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। शहीद युगम्बर दिक्षित के परिजन एवं पुलिस अधीक्षक पलामू को समाजसेवी रविंद्र सिंह के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शाल से सम्मानित किया। कार्यक्रम में आरक्षी उपाधीक्षक श्री सुरजीत कुमार एवं शाहिद मनु अखौरी के के पिता कर्नल संजय अखौरी को पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल देकर समाज सेवी धनंजय सोनी द्वारा सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...