शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को जलाया। शादी से इनकार करने पर शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।।स्थिति काफी गंभीर है और प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।जिसके बाद पीड़ित लड़की की रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
दुमका में फिर से पेट्रोल कांड की खबर है।।हालांकि इस बार मामला विशुद्ध रूप प्रेम से प्रेम प्रसंग में असफल प्रेमी द्वारा प्रेमिका को जलाने का है लेकिन सवाल ये है कि कानून का खौफ कम लोगो में क्यों होता जा रहा है।
दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भालकी पंचायत के भरतपुर गांव में बीती रात प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया ।।प्रेमिका जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी। उसे दुमका के ही फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। भलकी गांव की रहने वाली मारुति कुमारी को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने ही बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया।। लड़की की स्थिति काफी गंभीर थी।बताते हैं कि वह करीब 90 प्रतिशत जल गई थी।
मारुति कुमारी और राजेश राउत में 2019 से दोस्ती थी. इसी वर्ष 2022 के फरवरी में राजेश राउत की शादी हो गई. उसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे लेकिन राजेश राउत का कहना था कि मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा और इसी क्रम में बीती रात यह घटना घटी. राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।
इधर घटना में पीड़ित लड़की की मौत के बाद मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने परिजनों को दस लाख रुपए देने की घोषणा की हैं।

No comments:
Post a Comment