Thursday, May 9, 2019

बेटी की तिलक करने जा रहे पिता व भाई पर टूटा कहर ,घर से निकलते ही उनकी सड़क दुर्घटना में मौत

रिपोर्ट युगल किशोर की ၊

गिरिडीह ၊  बेटी की शादी 13 मई को होनी थी तो गुरुवार को केंदुआ से बरचटी तिलक करने जा रहे थे। पाँचों शव बुरी तरह फंस गए थे।निमियाघाट थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को निकलवाया। जानकारी के अनुसार कार जेएच 10 एबी-1163 धनबाद जिले के केंदुआ से बराचटी तिलक करने जा रही थी।कार में सवार दस लोग थे। इसी बीच निमियाघाट सड़क पर जानवर बचाने के क्रम अनियंत्रित होकर कार गड्ढे में जा गिरी।जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है। कार धनबाद जिले के केंदुआ की बताई जाती है। 

निमियाघाट संवाददाता युगल किशोर महतो के अनुसार शाम हो जाने के कारण पाँचों शवों थाना में सुरक्षित रख गया जो पोस्टमार्टम के लिये कल सुबह भेजा जाएगा। इसके बाद परिजन को सौंपा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...