अशोक कुमार ၊ बगोदर/गिरिडीह:-हमेशा से विवादो की सुर्खियों में रहने वाला जीटी रोड घंघरी टोल प्लाजा एक बार फिर मंगलवार की रात्रि 10 बजे पम्मी नामक बस के साथ रंगदारी तथा अवैध वसूली को लेकर बस के शीशे तोडे जाने को ले चर्चा मे आया ၊ घटना में कई लोगों के साथ अमानवीय रूप से मारपीट भी किया गया।हालाकि बगोदर थाना मे बस चालक के द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नहीं दी गई।बताया जाता है कि रांची से गिरिडीह जा रही पम्मी बस घंघरी टोल प्लाजा पहूंची तो वहां गाडिय़ों की लम्बी कतार लगी हुई थी ।चालक ने उसी कतार में बस को खड़ा कर दिया।जिसके बाद कुछ लोगों ने टोल कैंपस मे बस के चालक से पैसे की मांग की।नहीं देने पर बस के शीशे तोड़ दिये गये ।जिसमें कई यात्रियों को चोटे भी लगी । इधर इस मामले को लेकर टोल प्रबंधक सनी शर्मा ने बताया कि टोल कर्मियों के द्वारा बस के साथ किसी प्रकार का घटना से कोई तालुकत नहीं है ।प्रबंधक ने साफ तौर पर कहे कि कुछ युवको के द्वारा वाहनों से पैसे की उगाही कर रहे थे ।उसी दौरान पम्मी बस के साथ उन्ही युवको के द्वारा पम्मी बस के साथ मारपीट व तोड फोड की गई जो टोल मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद है।
वही बगोदर थाना प्रभारी पृथ्वी सेन दास ने कहा सूचना मिलने पर पुलिस टोल प्लाजा पहूंची तब तक बस वहां से चली गई थी ।इस मामले में किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है।आवेदन मिलने पर करवाई की जायगी ।
अव्यवस्थित घंघरी टोल प्लाजा को लेकर बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने दिल्ली स्थित परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी के कार्यलय पहुँच कर उनके नीजि सचिव वैभव डॉगे से मिलकर टोल प्लाजा को स्थान्तरित करने के को लेकर13 अप्रैल2018 को एक आवेदन पत्र भी दे चुके हैं ၊
No comments:
Post a Comment