गिरिडीह: गिरिडीह में शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब रांची से गई एटीएस की टीम ने गिरिडीह शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में रहने वाले पांच लोगों से पूछताछ की है.पांचो लोगों से पूछताछ के बाद टीम वापस रांची चली अाई.हालांकि कहा इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं.वही एटीएस की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है.
पूछताछ के बाद वापस रांची आ गई एटीएस की टीम
मिली जानकारी के अनुसार रांची एटीएस की टीम गिरिडीह के मुफस्सिल और पचम्बा थाना पहुंचे.उसके एटीएस की टीम चैताडीह गांव पहुंची. एटीएस की टीम यहां गांव में चार लोगों से पूछताछ की उसके बाद एक और मोहल्ले में टीम ने एक युवक से पूछताछ की.पूछताछ के बाद टीम वापस चली गई.
मोबाइल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया एकाउंट की गई जांच
मिली जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम ने जिन पांच लोगों से पूछताछ की है,उनके जान पहचान के लोग का संबंध उन प्रतिबंधित संगठनों से है जिसपर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है.हालांकि टीम ने जिन पांच लोगों से पूछताछ की है उनके मोबाइल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया एकाउंट की भी जांच की है।
#रिपोर्ट-सौरभ
No comments:
Post a Comment