Monday, March 4, 2019

गिरिडीह-मधुपुर नई रेल लाइन परियोजना का पारसनाथ रेलवे स्टेशन प्रांगण में हुआ भूमिपूजन व शिलान्यास , हुआ भव्य समारोह का आयोजन

महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर पारसनाथ गिरिडीह नई रेल लाइन परियोजना का पारसनाथ रेलवे स्टेशन प्रांगण में हुआ भूमिपूजन व शिलान्यास , हुवा भव्य समारोह का आयोजन 

युगल किशोर  ၊ गिरिडीह :- महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर पारसनाथ गिरिडीह नई रेल लाइन परियोजना का पारसनाथ रेलवे स्टेशन प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन करते हुऐ  भूमिपूजन व शिलान्यास  किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह लोक सभा सांसद रबिन्द्र कुमार पाण्डेय, धनबाद रेलमंडल के डी आर एम , डुमरी बिधायक जगरनाथ महतो, गिरिडीह बिधायक निर्भय शाहाबादी सहित स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारीसहित दर्जनो जनप्रतिनिधि गण एवम सैकड़ो कि सँख्या में जनता जनार्दन उपस्थित थे ।


बता दे कि जैनियो के विश्व प्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र पारसनाथ शिखर जी भाया गिरिडीह के रास्ते रेेेल मार्ग की थी मांग

बहुत अरसे से किया जा रहा था इस मांग को प्राथमिकता देते हैं केंद्र सरकार ने इस पर पहल शुरू , इस नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी जिसका आज भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।


 अब लोगों को एक नई आशा की किरण जगी है क्योंकि पारसनाथ के तलहटी क्षेत्र में आज भी आवागमन का कोई पथ नही है , नई रेल लाइन बन जाने से सुदूर ग्रामीणों को काफी फायदा होगा साथ ही साथ देश के विभिन्न राज्यो से आने वाले जैन तीर्थ यात्रियों को सीधे तौर पर शिखर जी मधुबन जाने की रेल सुविधा शुगम हो जाएगी ।

बता दें कि पारसनाथ वाया गिरिडीह नई रेल लाइन जो करीब नौ सौ करोड़ की लागत से बनने वाली यह रेल लाइन परियोजना  इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...