भाजपा और आजसू गठबंधन के तहत लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। गिरिडीह सीट आजसू को देने पर सहमति बनी है, हालांकि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने हजारीबाग सीट पर भी दावेदारी जताई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो की शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया। इसमें झारखंड के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय भी मौजूद थे। प्रदेश नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
इधर, विपक्षी महागठबंधन को लेकर पिछले कई माह से कवायद जारी है। सीट शेयरिंग को लेकर मामला हर बार फंसता गया। इस बीच भाजपा आलाकमान ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया। वहां गठबंधन पर तत्काल फैसला ले लिया गया। बताया जाता है कि भाजपा 13 सीटों पर और आजसू एक सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें दी जाएंगी।
No comments:
Post a Comment