राजेश मेहता ၊ कोडरमा। मैट्रिक की परीक्षा में हो रहे कदाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। परीक्षार्थी केंद्रों पर मोबाइल भी लेकर जा रहे हैं। गुरूवार को लगभग 12 बजे दिन डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय कोडरमा में बनाये गये। परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां कमरा संख्या 9 में तलाशी के दौरान एक परीक्षार्थी राहुल चैधरी के पाकेट से मोबाइल बरामद किया गया। वहीं कमरा संख्या 22 में परीक्षार्थी धीरज कुमार के पास से चिट बरामद किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए डीसी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से मो. एसएम वसीम परवेज को केंद्राधीक्षक के पद से बर्खास्त करते हुए उनकी जगह पर सहायक शिक्षक उदय कुमार को केंद्राधीक्षक बनाया गया है। वहीं कमरा संख्या 9 में प्रतिनियुक्त वीक्षक निरूपमा सिंह तथा कमरा संख्या 22 में प्रतिनियुक्त वीक्षक अंशु अविनाश को वीक्षण कार्य से बर्खास्त कर दिया गया है। निरूपमा सिंह +2 उच्च विद्यालय जयनगर में अंग्रेजी की सहायक शिक्षिका और अंशु अविनाश मध्य विद्यालय लरियाडीह के सहायक शिक्षक हैं। दोनों को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही के अधीन किया गया है, वहीं श्रीमती निरूपमा सिंह का निलम्बन अवधि में मुख्यालय जिला शिक्षा अधीक्षक कोडरमा कार्यालय और अंशु अविनाश का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कोडरमा कार्यालय बनाया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक शिवनारायण साह ने विभागीय आदेश भी निकाला है जिसकी सूचना जैक के साथ ही उपायुक्त और अन्य वरीय अधिकारियों को दी गयी है। इसके साथ ही उक्त दोनों परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
No comments:
Post a Comment