JAC 12th Result 2019: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% पास हुए हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in और* jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया गया है। साइंस और कॉमर्स दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। करीब डेढ़ लाख बच्चों के झारखंड बोर्ड 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट का इंतजार था।
यहां देखें JAC 12th Result 2019 के Direct Link
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2019
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2019
- साइंस में 93298 स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 20447 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन पास हुए हैं। 30874 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन पास हुए हैं। 1841 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन पास हुए हैं।
कॉमर्स में 34686 स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 7115 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन पास हुए हैं। 15428 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन पास हुए हैं। 1886 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन पास हुए हैं।
कॉमर्स में 53186 स्टूडेंट्स और साइंस में 24436 स्टूडेंट्स पास हुए
साइंस में 55.01 फीसदी लड़के और 61.08 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। यानी साइंस में लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा है।
कॉमर्स में भी लड़कियों ने बाजी मारी, 63.68 फीसदी लड़के और 79.07 फीसदी लड़कियां पास हुई
झारखंड बोर्ड कॉर्मस स्ट्रीम का जिलेवार रिजल्ट
सिमडेगा- 89.31
खूंटी- 80.48
कोडरमा- 79.09
प. सिंगभूम- 77.50
बोकारो- 77.07
लोहारदगा- 75.57
रांची- 73.21
पू. सिंगभूम- 72.48
हजारीबाग- 71.41
सरायकेला- 68.26
धनबाद- 68.02
रामगढ़- 67.59
गोड्डा- 66.03
गुमला- 65.91
गिरडीह- 365.64
जमतारा- 63.80
चतरा- 63.03
देवगढ़- 60.66
गढ़वा- 59.69
पाकुर- 59.49
लातेहार- 58.89
दुमका- 57.72
पलामू- 49.11
साहेबगंज- 39.56
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) या झारखंड बोर्ड हर वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है।
जेएसी 12वीं परीक्षा 2019 का आयोजन मार्च-अप्रैल, 2019 में कराया जाएगा। हर वर्ष जेएसी 12वीं की परीक्षा में करीब 2 लाख विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। 2018 में जेएसी 12वीं परीक्षा 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थी। पिछले वर्ष जेएसी ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 7 जून, 2018 को घोषित कर दिया था। साइंस में 48.34 प्रतिशत और कॉमर्स में 67.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। जेएसी ने कक्षा 12वीं आर्ट्स के नतीजे 27 जून, 2018 को घोषित किए थे। 12वीं आर्ट्स में 72.62 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।
No comments:
Post a Comment