Sunday, January 13, 2019

कानपुर- इलाहाबाद उच्च पथ पर भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, हुई 3 वाहनों की जबरदस्त टक्का

कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर माहौर के पास रविवार सुबह करीब 11.20 रोजवेड बस में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के पीछे चल रही कार समेत तीनो वाहन हाईवे के किनारे खंती में पलट गए। इस भीषण दुर्घटना में छ: लोगों की मौत और तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। घायलों में कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस कप्तान राहुल राज ने 6 लोगों की मौत औऱ 41 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

UP: नैनीताल हाईवे पर कोहरे में दो कारों की भयंकर टक्कर, पांच की मौत

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह फतेहपुर से कानपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया। इससे अनियतंत्रित ट्रक हाईवे के दूसरी लेन में कानपुर से फतेहपुर डिपो की खचाखच भरी बस को टक्कर मारते हुए खंदक में पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसे के पीछे चल रही एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद तीनो वाहन खंती में पलट गए। जोरदार धमाके और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। आनन-फानन राहत में जुटे गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे लोगों को निकाला गया। इधर, सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस फोर्स, एंबुलेंस मौके की ओर रवाना की गईं। हादसे में बस सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें एंबुलेंस औऱ अन्य साधनों से जिला अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। इनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में तीन घायलों को मृत घोषित किया जा चुका है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका 

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...