डुमरी/गिरिडीह : डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने अपने कार्यालीय कक्ष में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वर्ष 2018 में दर्ज मामले एवं उपलब्धियों की जानकारी दी ၊ साथ ही नववर्ष में अनुमंडल क्षेत्र में अवैध कारोबार पर नकेल कसने की प्रतिबद्धता दोहराई।एसडीपीओ ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में चाहे आर्थिक अपराध हो या फिर शराब,कोयला,पशु तस्करी का कारोबार हो उसे किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा।उन्होंने मीडिया एवं समाज के प्रबुद्ध जनों से क्षेत्र में होने वाले विभिन्न प्रकार की अवैध कारोबार व कार्यों की जानकारी देने की अपील की है।एसडीपीओ ने थानावार दर्ज मामलों यथा नक्सल, हत्या,शराब,पशु तस्करी,कोयला चोरी,गृहभेदन,डकैती, लूट आदि से संबंधित दर्ज मामले एवं उपलब्धियों कीजानकारी दी।
. एसडीपीओ ने बताया कि डुमरी थाना में हत्या के चार मामले दर्ज किए गए , जिसमें दो मामलों का उद्भेदन कर लिया गया ၊ वहीं नक्सल से जुड़े दो मामले दर्ज हुए जिसमें एक मामले को एनआईए टेकल कर रहा है जबकि दूसरे मामले में दो अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। वहीं शराब के एक मामले में 348 बोतल शराब की बारामदगी की गई है। इसी तरह
पशु क्रूरता के एक मामले,चोरी के बारह मामले,गृहभेदन के तीन मामले,डकैती व लूट की तीन मामले दर्ज किए गए जिसमें अधिकाधिक मामलों का निष्पादन कर लिया गया है जबकि जरीडीह पंचायत के अकबकीटांड़ में कई इनामी नक्सली सहित भारी में असलहे व विस्फोटक की बरामदगी की गई थी।वहीं सत्रह फरारी व 92 अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।निमियाघाट थाना क्षेत्र में छह हत्या के मामले,नक्सल के एक मामले,शराब के चार मामले,कोयला के तीन मामले,चोरी के 22 मामले, गृहभेदन व डकैती के एक-एक मामले दर्ज किए गए।दर्ज मामलों में अधिकांश मामलों का निष्पादन कर लिया गया है। बताया कि पारसनाथ रेलवे स्टेशन परिसर से अफीम के अवैध कारोबार में शामिल एक संगठित गिरोह की सरगना सहित उसके सहयोगियों को पकड़ा गया साथ ही पन्द्रह किलोग्राम अफीम जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ थी,को जब्त किया गया ၊ वहीं 224 वारंटी एवं दस कुर्की की कार्रवाई की गई।पीरटांड़ थाना में हत्या की दो मामले,नक्सल के सात मामले,शराब के तीन मामले,चोरी व लूट के दो- दो मामले दर्ज हुए। दर्ज मामलों के अधिकांश का उद्भेदन कर लिया गया। चार स्थायी वारंटी को जेल भेजा गया।मधुबन थाना में एक हत्या की, छह नक्सल की,तीन चोरी की,दो लूट की एवं एक गृहभेदन के मामले दर्ज हुए।मामलों में अधिकांश का उद्भेदन कर लिया गया जबकि माओवादियों की वित्तीय सहयोगी मनोज चौधरी एवं झरीलाल महतो की दस करोड़ रूपयों की संपत्ति जब्त की गई है। खुखरा थाना में हत्या के एक मामले,माओवादियों की दो मामले,कोयला के एक मामले एवं लूट के एक मामले दर्ज किए गए।अधिकांश मामलों का उद्भेदन कर लिया गया है। इस दौरान डुमरी पुलिस निरीक्षक सह डुमरी थाना प्रभारी दिनेश सिंह निमियाघाट थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेन्द्र राय मधुबन थाना प्रभारी बीआर उरांव आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment