Sunday, December 30, 2018
बोकारो: एबीपीएसएस की बैठक में पत्रकारों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून को ले आवाज बुलंद की
बोकारो ၊ पत्रकार सुरक्षा कानून को झारखंड में लागू करने की माँग के सवाल पर राष्ट्रीय संगठन- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बोकारो जिला इकाई के पत्रकारों ने एक स्वर में आवाज बुलंद की। शनिवार को संगठन के जिला प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान दर्जनों पत्रकार शामिल हुए एवं राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून को हर हाल में लागू करने की माँग पर निर्णायक रणनीति पर विमर्श किया। बैठक के दौरान झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने आगामी वर्ष 2019 में केन्द्रीय कमिटि के देशव्यापी आंदोलन करने हेतु निर्देश के तहत राज्य के जिलेवार कमिटि को रणनीतिक विचारो का आदान-प्रदान किये ၊ मौके पर मौजूद प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि एबीपीएसएस पूरे देश भर में पत्रकारों की असुरक्षा को लेकर चिंतित है तथा पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर व्यापक अभियान चलाएगी ၊ वहीं दूसरी ओर झारखण्ड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल अध्यक्ष अमरेद्र झा ने राज्य के तमाम जिला कमिटि को सशक्त होकर अपने अधिकार के लिये सरकार से निर्णायक जंग के लिये तैयार रहने का निर्देश दिया। श्री झा ने पत्रकारों के लिये लंबित कानून को लागू करने के इस देशव्यापी अभियान में राज्य के तमाम पत्रकार संगठनो, समाजिक संगठनों सहित आम बुद्धिजिवियों को भी आगे आने की अपील की। बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश सचिव अनिल कुमार ने भी संगठन के उद्देश्य एवं दिशा पर विस्तृत बात बताये। बोकारो जिला संगठन की आयोजित इस बैठक में दर्जनों दिग्गज पत्रकारों ने भी शिरकत कर संगठन के उद्देश्य पर अपना संपूर्ण समर्पण व्यक्त करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून को हर हाल में लागू कराने में अपना समर्थन दिया। इस क्रम में जिला प्रभारी श्री कुमार ने जिले के तमाम पत्रकारों को संगठन का पहचान प्रपत्र भरकर उन्हें किसी भी प्रकार की असुरक्षित दशा में संगठन से संपूर्ण मदद का भरोसा दिया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक अश्क,अजय अश्क, जय सिन्हा,कुमार दिनेश सिंह, सच्चिदानंद पाठक,वृज भूषण द्विवेदी , आलोक कुमार, रिपु सदन पाठक,मनीष कुमार ,उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...
No comments:
Post a Comment