Tuesday, January 22, 2019

नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन;रॉयल स्टेग, ह्विस्की, स्प्रिट आदि बरामद

विलियम जैकब की रिपोर्ट ၊

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लुकैया में अवैध शराब फैक्टरी का उद्भेदन हुआ । उत्पाद विभाग ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया । इस बाबत उत्पाद अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अवैध शराब निर्माण को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस नाथू सिंह मीणा व एसडीपीओ से विचार- विमर्श कर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। अहले सुबह टीम ने कार्रवाई करते हुए बाबू मुर्मू के घर में छापा मारा जहां से भारी मात्रा में शराब का खेप व इसको तैयार करने में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की गई है। हालांकि इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई ।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मौके से रॉयल स्टेज का 360 लीटर शराब, स्प्रिट 4 सौ लीटर, कॉर्क 35 सौ पीस, रैपर 3 हजार पीस, असजंक 5 हज़ार पीस, भारी मात्रा में व्हिस्की का काटून आदि समान बरामद किया गया । जो बाजार में खपाने के लिए तैयार किया गया था।

कहा कि इस कारोबार में डब्लू मंडल, संजय पासवान, रूपेश साव समेत अन्य के संलिप्तता की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि छानबीन की जा रही है। संभावना है कि कही और मेटेरियल हो सकता है। इसकी भी जांच की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में उत्पाद विभाग के अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह के साथ साथ सब इंस्पेक्टर त्रिपुरारी कुमार अनू कुमार ललित कुमार सोरेन बैजनाथ राम के साथ साथ अजय सिंह शंकर सिन्हा सलीम चिश्ती कृपाल पासवान की भूमिका अहम रही।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...