धनबाद ၊
पुलिस बनकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को धनबाद के सुदामडीह पुलिस ने देसी सिक्सर और तीन जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने जेवरात और कई अन्य सामान भी बरामद किए । गिरफ्तारी की पुष्टि आज सिटी एसपी पियूष पांडे ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की,जहां उन्होंने गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों और उनके पास से बरामद किए गए हथियार को मीडिया के सामने पेश किया। घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि गत 7 जनवरी को सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहन बाजार न्यू काली मंदिर के पीछे भोला साहू के आवास पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। जहां अपराध कर्मियों ने पुलिस के नाम पर घर का दरवाजा खुलवाया और उसके बाद डकैती की घटना को अंजाम देने का काम किया था। रविवार 20 जनवरी को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था ၊ इसी दौरान TVS अपाची जिस पर सवार दो लोग को पुलिस ने शक के आधार पर रोका तो पाया कि उनके कमर में एक देशी सिक्सर और तीन गोलियां छुपाई हुई है हालांकि पुलिस को देखकर दोनों अपराधी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर दोनो को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान आनंद वर्मा और रवि सिंह के रूप में की गई है।
No comments:
Post a Comment