Tuesday, March 26, 2019

बगोदर के गंधोनिया में शहीद कामरेड लालधन महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

   बगोदर प्रखण्ड  के गंधोनियाँ में सोमवार को शहीद कामरेड लालधन महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उदघाटन।उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन बगोदर के पूर्व क्रिकेटर सुजीत कुमार चौरसिया ने किया।उदघाटन मैच गोमो के माही क्लब परसगजरा और बगोदर के आल स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।माही क्लब ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 81 रन बनाए वहीं आल स्टार क्लब ने जबाब में 8 ओवर में 6 विकेट पर 50 रन हीं बना पाया और इस प्रकार से 31 रन से माही क्लब ने उदघाटन मैच जीत लिया।मैन ऑफ द मैच सूरज कुमार को दिया गया।

मौके पर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन के अध्यक्ष नरेश कुमार,सचिव संजय कुमार,सुनील कुमार शर्मा,महेश कुमार,शम्भू कुमार महतो,सहदेव कुमार,रमेश,सुनील,सीताराम,घनशयाम सन्तोष समेत सैकड़ो खेलप्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे।मैच की अंपायरिंग करन कुमार और सुरेंद्र कुमार ने की।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...