पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो नाबालिग हिन्दू बहनों का धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला सामने आया है. दोनों नाबालिग का पहले अपहरण किया गया और फिर जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर शादी करवाया गया. इसे लेकर सिंध प्रांत में हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों ने प्रदर्शन किया.
इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''मैंने पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग से कहा है कि वह पूरे मामले में हमें रिपोर्ट दें. पाकिस्तान के सिंध में दो हिंदू लड़कियों का होली से एक दिन पहले अपहरण किया गया.''
पीटीआई की ख़बर के मुताबिक, होली की पूर्वसंध्या पर 13 वर्षीय रवीना और 15 वर्षीय रीना का एक समूह ने घोटी जिले स्थित उनके घर से अपहरण कर लिया था. अपहरण के बाद ही एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मौलवी दोनों लड़कियों का निकाह कराते दिख रहे हैं. इसके बाद एक और वीडियो सामने आया जिसमें लड़कियां इस्लाम अपनाने का दावा करते हुए कह रही है कि उनके साथ किसी ने जबरदस्ती नहीं की है.
No comments:
Post a Comment