यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के अध्यक्ष सैयद अब्दुल मलिक अलहौसी ने चेतावनी दी है कि यदि पश्चिमी मयन के हुदैदा प्रांत में हमले तेज़ हुए तो यमन की सेना और स्वयं सेवी बल सऊदी अरब और इमारत के भीतर हमले करेंगे।
अलमसीरा टीवी चैनल से प्रसारित होने वाले अपने भाषण में अब्दुल मलिक अलहौसी ने यमन पर सऊदी गठबंधन की सैनिक चढ़ाई को चार साल पूरे होने के अवसर पर कहा कि सऊदी गठबंधन स्वेडन में होने वाले संघर्ष विराम का बार बार उल्लंघन कर रहा है इससे यह साबित होता है कि उसका एक ही लक्ष्य है यमन पर कब़्ज़ा करना। उन्होंने कहा हमने शुरू से ही फ़ैसला किया कि स्वेडन समझौते का पालन करेंगे और हम आज तक उसका पालन कर रहे हैं।
अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि जहां तक सामरिक उद्योग और तकनीक की बात है तो हमारे पास वह है जो जो सऊदी अरब और इमारात के पास भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यमन के ख़िलाफ़ युद्ध का पांचवां साल बड़ी सफलताओं का साल होगा इसमें हम अपनी रक्षा शक्ति और बढ़ाएंगे तथा भीतरी मोर्चों को और भी मज़बूत बनाएंगे।
अब्दुल मलिक अलहौसी ने कहा कि हमलावर ताक़तों को अंतर्राष्ट्रीय समर्थन भी प्राप्त है लेकिन हमारे राष्ट्र की दृढ़ता और प्रतिरोध के आगे सारी साज़िशें नाकाम रहीं। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की रक्षा कर रहे हैं और हमारी धरती के जिस भाग में भी हमलावर हैं उन्हें भागने पर मजबूर कर देंगे।
सैयद अब्दुल मलिक अलहौसी ने मंगलवार को देश के अलग अलग भागों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों का आहवान किया है ताकि हमलावरों को यह संदेश दिया जाए कि युद्ध का पांचवां साल शुरू हो गया है और हम पूरी दृढ़ता के साथ डटे हुए हैं। युद्ध विराम के बावजूद इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पर की बमबारी
No comments:
Post a Comment