Friday, December 7, 2018

बोकारो :DC के सहायक के घर से ACB को मिले चार लाख से ज्यादा नकद, 10 लाख एकाउंट में और फ्लैट्स के पेपर

बोकारो ၊

डीसी के सहायक मुकेश कुमार की डीसी आवास के सामने से कल गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने उसके घर में दबिश दी। मुकेश कुमार के बीएसएल के उस क्वार्टर को एसीबी ने खंगाला,जिसमें मुकेश से पहले एसडीएम रैंक के अधिकारी रहते थे।ये क्वार्टर डीसी पुल का है और उसे एलॉट करना जिला प्रशासन के अधिकारी का काम है।बताया जाता है कि मुकेश एक कम्प्यूटर ऑपरेटर में रूप में अनुकंपा के आधार पर बहाल हुआ था।एसीबी के एजीडी मुरारी लाल मीणा ने बताया कि एसीबी को तलाशी में उसके घर से चार लाख से ज्यादा नकद मिले।जिसे एसीबी के अधिकारियों ने वहीं गिना और जब्त कर लिया,तलाशी के दौरान एसीबी की टीम को कुछ बैंक अकाउंट डिटेल भी मिले,बचत खाते में पासबुक के आखिरी अपडेट के मुताबिक करीब दस लाख रुपए थे।वहीं टीम को उसके घर से कुछ फ्लैट्स के पेपर भी मिले। एसीबी की कार्रवाई से ज्यादा लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर कैसे एक छोटे से सरकारी कर्मी के घर से इतना नकद और संपत्ति मिल सकती है। आशंका यह जतायी जा रही है कि मुकेश डीसी के गोपनीय में सहायक का धौंस दिखा कर लोगों से रिश्वत लेने काम काफी दिनों से करता आ रहा है।मुकेश कुमार को शुरू से ही प्रशासनिक अधिकारियों का वरदहस्त मिला नहीं तो बिना किसी सहारे के स्वास्थ्य विभाग का कम्प्यूटर ऑपरेटर कैसे डीसी के गोपनीय शाखा में सहायक और उसके बाद आपूर्ति विभाग का नाजिर बन सकता है। वरदहस्त नहीं मिला हुआ था तो कैसे मुकेश को डीसी पुल का वो आवास आवंटित कर दिया जाता है,जो एसडीएम रैंक के अधिकारी को एलॉट होता है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...