Friday, September 27, 2019


डुमरी(गिरिडीह)
:जंगली हाथियों की झुंड ने चैनपुर पंचायत के करमगड्डा और बुधनडीह गांव के एक दर्जन से अधिक किसानों के कई एकड़ खेतों में लगे फसलों को पैरों तले रौंद बर्बाद कर दिया।बाद में वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को गांव से बाहर खदेड़ दिया,खबर जाने तक जंगली हाथियों का झुंड फतेहपुर गांव के समीप स्थित एक पहाड़ी में डेरा डाले हुए था।
बताया जाता है कि हाथियों का झुंड गुरूवार की सुबह ग्रामीणों ने करमगड्डा गांव के समीप देखा था।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी। सूचना पर विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और झुंड को खदेड़ने के लिए शाम को आने की बात कह वहां से निकल गए।ग्रामीण दिनभर हाथियों के झुंड की निगरानी करते रहे।गुरूवार की देर शाम से वन विभाग के कर्मी ग्रामीणों के साथ मिलकर मशाल जलाकर झुंड को गांव से खदेड़ना शुरू किया।खदेड़ने के दौरान झुंड ने करमगड्डा के घोरमरवा टोला निवासी महेन्द्र महतो,सीताराम किस्कू,मनोज मुर्मू, बड़की देवी, देवनारायण महतो, गणेश किस्कू, चेतलाल राम महतो बुधनडीह निवासी संतोष मुर्मू, जूना हेम्ब्रम, पाण्डु हेम्ब्रम, जुर्गा हेम्ब्रम, श्यामलाल हेम्ब्रम, मंझली देवी, इतवारी हेम्ब्रम, भोरा हेम्ब्रम के खेतो में लगे मकई, बाजरा, धंधरा, मड़ुआ फसलों को बर्बाद कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार झुंड में एक बेबी हाथी, चार छोटा हाथी और दस बड़ा हाथी है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...