नई दिल्ली. अगर आप भी एसिडिटी (Acidity Medicine) को दूर करने के लिए फेमस दवा रेनिटिडाइन (Ranitidine) का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने मंगलवार को एंटी-एसिडिटी दवा Ranitidine पर सार्वजनिक स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है. ड्रग कंट्रोलर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रेनिटिडाइन (Ranitidine) दवा में कई ऐसे केमिकल पाए गए हैं, जिससे कैंसर होने का खतरा हो सकता है. आपको बता दें कि रेनिटिडाइन दवा का इस्तेमाल सिर्फ एसिडिटी में ही नहीं होता, बल्कि कई दूसरी बीमारियों के इलाज में जैसे आंत में होने वाला अल्सर, गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स बीमार, इसोफैगिटिस में किया जाता है. यह दवा मार्केट में अलग-अलग फॉर्मूलेशन में टैबलेट और इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध >> भारत में इस दवाई का उत्पादन करने वाली कंपनियों को तुरंत प्रभाव से इस दवा का उत्पादन रोकने के लिए कहा गया.
>> ड्रग कंट्रोलर के निर्देशों के तहत डॉक्टरों को यह सलाह जारी की गई है कि वे यह दवाई मरीजों को लेने की सलाह ना दें.
>> अमेरिका की एफडीए ने सबसे पहले इस दवाई में कैंसर के कारकों पता लगाया था और इस संबंध में अलर्ट जारी किया था.
No comments:
Post a Comment