हजारीबाग : विष्णुगढ़ थाना के करंज मोड़ के पास रहने वाले विकास कुमार सोनी पिता अरुण प्रसाद सोनी का ग्लैमर बाइक नंबर JH10AJ 2357 अपने घर के पास खड़ा था जो खड़ी बाइक को मास्टर चाभी से खोल कर बाइक लेकर भागने का प्रयास कर रहे युवक पर नजर पड़ी और विकास कुमार द्वारा ऐन मौके पर अगल बगल के लोगों के सहयोग से धर दबोच लिया गया l लोगों के सहयोग से घटना को अंजाम दे रहे युवक को थाना के हवाले कर दिया गया l घटना मे संलिप्त व्यक्ति का नाम सोनू सोरेन पिता बाबूराम सोरेन ग्राम दनरा चतरो चटी हुरलुग जिला बोकारो का रहने वाला बताया गया है l घटना रविवार सुबह की है, जिसे सोमवार को लगभग 10 बजे सोनू सोरेन को बाइक चोरी करने के जुर्म मे गिरफ्तार किया गया था ၊ जिसके बाद सोमवार को उक्त व्यक्ति को थाना पुलिस द्वारा जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया अंतर्गत चिकित्सा जाँच करने के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था ၊ जहां से बाइक चोर पुलिस की आँखों मे धूल झोक कर हथकड़ी समेत फरार हो गया l थाना के चौकीदार रामचंद्र महतो एक अन्य के हाथों से जब गिरफ्तार सोनू उड़ा उसके बाद थाना की बेचैनी बढी और फिर विष्णुगढ़ थाना पूरे दल बल के साथ शातिर सोनू की तलाश के लिए प्रखंड के गोविंपुर और आसपास के जंगलों मे घंटो छान मारा ၊पर पुलिस को सोनू सोरेन नामक शातिर हाथ नहीं लगा l
मामला विष्णुगढ़ थाना कांड सं 80/2019 से जुडा है l सवाल है कि केवल चौकीदार के भरोसे ही पकड़े गए अभियुक्त को चिकित्सा जांच के लिए क्यों भेजा जाता है l साथ मे मामले के आईओ या कोई अन्य पुलिस या सशस्त्र पुलिस अधिकारी को क्यों नहीं भेजा जाता है विष्णुगढ़ थाना पर एक सवालिया निशान है, या फिर विष्णुगढ़ थाना एक चौकीदार के भरोसे ही संचालित की जा रही है l
विष्णुगढ़ थाना की इस कार्यशैली पर ऊँगली उठाते हुए घटना पर DSP सहदेव साव ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारी या कर्मी जो भी हो जांच कर कार्यावाही की जाएगी, साथ ही कस्टडी से भागे अपराधी पर भी कानूनी कार्रवाही की जाएगी l
No comments:
Post a Comment