डुमरी: सूबे के कैबिनेट मंत्री सह गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित आजसू उम्मीदवार चन्द्रप्रकाश चौधरी शनिवार को डुमरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।श्री चौधरी स्थानीय भाजपा एवं आजसू कार्यकर्ताओं के संग प्रखंड के मधुपुर बाजार,शहरपुर, ठाकुरचक,मधवाडीह,भोलीडीह,मायाडीह,कोरियाडीह, गलागी,पोरैया,नगरी,बलथरिया,बाराडीह,निमियाघाट, करमाटोंगरी,असनासिंघा,बालुटुण्डा,केन्दुआडीह,रोशनाटुंडा,प्रतापपुर एवं लक्ष्मणटुंडा का सघन दौरा कर मतदाताओं से आशीर्वाद स्वरूप अपना मत आजसू के चुनाव चिन्ह में देने की अपील की। उम्मीदवार श्री चौधरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने एवं देश व क्षेत्र की सर्वांगीण विकास के लिए अपना एक एक मत एनडीए उम्मीदवार को देना सुनिश्चित करेंगे ताकि नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत किया जा सके।
इस दौरान भाजपा डुमरी विधानसभा संयोजक प्रशांत जायसवाल, डुमरी प्रमुख यशोदा देवी,जिप सदस्य दिनेश महतो, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, बजल हेंब्रम,बृहस्पति मंडल एवं भाजपा आजसू के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे ၊ साथ ही आजसू केन्द्रीय सचिव बैजनाथ महतो ,जिला उपाध्यक्ष छक्कन महतो, जिप सदस्य दिनेश महतो ,आजसु प्रखंड अध्यक्ष काशी महतो,भाजयुमो गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, टाइगर फोर्स नेता महाबीर सिंह,इमरान अंसारी,श्यामसुंदर राम, युवा नेता प्रदीप मंडल आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment