पत्रकारो की पूर्ण सुरक्षा की जिम्मेवारी लें सीएम व प्रशासनिक पदाधिकारी : सर्वेश तिवारी
पत्रकारो की सुरक्षा को लेकर बिहार डीजीपी ने उठाया महत्वपूर्ण कदम
रांची । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश तिवारी ने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को व्यक्तिगत रूप से संदेश भेज कर एबीपीएसएस के झारखण्ड प्रदेश इकाई समेत देश भर के पत्रकारों की ओर से धन्यवाद दिया है। दूसरी ओर डीजीपी ने बुधवार संध्या पत्रकारों को निष्पक्ष व स्वच्छ पत्रकारिता करने का आदेश भी जारी किया है। बता दें कि बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
डीजीपी श्री पाण्डे ने पूर्ण सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किया है। पत्रकारों के संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विनोद पाण्डेय सहित सभी सदस्यों ने डीजीपी के द्वारा दिये गये आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने डीजीपी के आदेश को बहुत बड़ा कदम बताते हुए कहा कि पत्रकारों का कार्य जोखिम से भरा हुआ है इन्हें सहयोग की जरूरत है।
पत्रकार समाज का आईना होते है : सर्वेश
डीजीपी श्री पांडेय ने कहा है कि बिहार में अब पत्रकारों को पूर्ण रूप से सुरक्षा मिलेगी, इसमें लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना है। इनके कामों में पुलिस को भी सहयोग करना होगा। साथ ही डीजीपी ने सीधे तौर पर कहा है कि पत्रकारों के खिलाफ पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर निरोधात्मक कार्रवाई नहीं किया जा सकता है। वहीं थाना और जिला स्तर के पुलिस कर्मियों द्वारा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का अनुरोध किया है। इस सम्बंध में श्री सर्वेश तिवारी ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से पत्रकारों पर हमले और धमकी के कई मामले सामने आ रहे थे। जिसके मद्देनजर बिहार के डीजीपी द्वारा उठाया गया यह कदम सरहानीय है, इससे पत्रकारों को भयमुक्त होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने झारखण्ड के मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों से भी अपील की है कि वह पत्रकारों का साथ दें ताकि पत्रकार अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठापूर्वक कर सकें।
No comments:
Post a Comment