बिहार में सभी जिलो के पत्रकारों ने स्वागत किया है 1.अररिया, 2.अरवल, 3.औरंगाबाद, 4.कटिहार, 5.किशनगंज, 6.कैमुर, 7.खगड़िया,8. गया, 9.गोपालगंज, 10.जमुई, 11.जहानाबाद, 12. दरभंगा, 13.नवादा, 14.नालंदा, 15.पटना,16. पश्चिम चंपारण, 17.पूर्णियां, 18.पूर्वी चंपारण, 19.बक्सर, 20.बाँका, 21.बेगूसराय,22. भागलपुर, 23.भोजपुर, 24.मधुबनी, 25.मधेपुरा, 26.मुंगेर, 27.मुजफ्फरपुर, 28.रोहतास, 29लखीसराय, 30.वैशाली, 31.शिवहर, 32.शेखपुरा, 33.समस्तीपुर, 24.सहरसा, 35.सारन, 36.सीतामढी, 37.सीवान,38.सुपौल
पत्रकार हित में डीजीपी का स्वागत किया फत्रकारों के संगठनों ने।
बिहार के राजधानी पटना में बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डे ने पत्रकारों की सुरक्षा को बड़ा कदम उठाया है। डीजीपी श्री पाण्डे ने पूर्ण सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किया है। पत्रकारों की संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विनोद पाण्डेय एवं सदस्यों ने डीजीपी के द्वारा दिये आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने डीजीपी के आदेश को बहुत बड़ा कदम बताया है। जोखिम से भरा है पत्रकारों का कार्य, इन्हें सहयोग की जरूरत है।
डीजीपी श्री पांडेय ने कहा है कि बिहार में अब पत्रकारों को पूर्ण रूप से सुरक्षा मिलेगी, इसमें लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं,और इनका कार्य जोखिम से भरा हुआ है। इनके कामों में पुलिस को भी सहयोग करना होगा। साथ ही डीजीपी ने सीधे तौर पर कहा है कि पत्रकारों के खिलाफ पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर निरोधात्मक कार्रवाई नहीं किया जा सकता है। वहीं थाना और जिला स्तर के पुलिस कर्मियों द्वारा उनके साथ सम्मानजनक व्यावहार करने का अनुरोध किया है।
ज्ञात हो कि विगत कुछ वर्षों से पत्रकारों पर हमले और धमकी के कई मामले सामने आ रहे थे। जिसके मद्देनजर डीजीपी ने यह कदम उठाया है।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश तिवारी ने बिहार के डीजीपी श्री पाण्डेय को व्यक्तिगत रूप से संदेश भेज कर प्रदेश के पत्रकारों की ओर से धन्यवाद दिया है ၊ दूसरी ओर डीजीपी ने बुधवार संध्या पत्रकारों को निष्पक्ष व स्वच्छ पत्रकारिता करने का आदेश भी जारी किया है ၊
No comments:
Post a Comment