*
रांची : जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो के लिए आज अहम दिन है. गैर इरादतन हत्या मामले में हाईकोर्ट अहम फैसला सुना सकता है. वहीं कोर्ट के फैसले पर जेएमएम की पैनी नजर है. आपको बता दें कि जेएमएम गिरिडीह से जगरनाथ महतो को उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है. कोर्ट के फैसले के बाद ही जेएमएम अपना उम्मीदवार तय करेगा.
जगरनानाथ महतो 2005 से लगातार तीसरी बार डुमरी से विधायक हैं. उन्होंने तीनों बार महतो उम्मीदवार को ही हरा कर जीत हासिल की है. 2005 में राजद के टिकट से लड़ रहे लालचंद महतो को हराया, 2009 में जदयू के टिकट से लड़ रहे दामोदर प्रसाद महतो को हराया और 2014 में बीजेपी के टिकट से लड़ रहे लालचंद महतो को हराया था. वहीं 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से लड़ रहे रवींद्र कुमार पांडेय ने जगरनाथ महतो को हराया था. लेकिन इस बार बीजेपी ने गिरिडीह से अपना लोकसभा उम्मीदवार नहीं उतारा है.बीजेपी ने राज्य में रघुबर सरकार में सहयोगी दल आजसू के लिए यह सीट छोड़ी है , जिसमे आजसू द्वारा चंद्र प्रकाश चौधरी की घोषणा की गयी है ၊
No comments:
Post a Comment