श्री प्रसाद सोनी।#विष्णुगढ़/हजारीबाग।रविवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्रांतर्गत मांडू विधानसभा के विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो अवस्थित सुप्रसिद्ध पौराणिक महामाया मंदिर पंहुचकर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मां बाघेश्वरी के समक्ष माथा टेका और विधिवत पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की ।
मौके पर उनके साथ विशेष रुप से समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, भाजपा नेता भुवनेश्वर पटेल, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे । विधायक हज़ारीबाग़ श्री मनीष जायसवाल, एकल विद्यालय केंद्र, विष्णुगढ के गोष्टि में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ।
इस गोष्टि का आयोजन इंटर कॉलेज विष्णुगढ के आयोजित किया गया था।जिसमे प्रखंड के सैकड़ो स्वयंसेवक के अलावे संस्था के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। खंड कारवा संतोष कुमार, सह खंड कारवा रणधीर कसेरा, सुशील महतो, वरुण कुमार, जिला सत्संग प्रमुख सह प्रखंड संयोजक , प्रदीप कुमार महतो पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग दल, संतोष पटेल, देवंती देवी, सुरेश महतो, ब्रजेश कुमार, अजित राणा, के अलावे सैकड़ो सत्संग दीदी उपस्थित हुए ।


No comments:
Post a Comment