Thursday, November 14, 2019

आप की हुई कार्यकर्ता सम्मेलन, लगा धोखे से महिलाओं को बुलाने का आरोप

                  

गिरीडीह । वर्ष 2014 की अपेक्षा इस बार के विधानसभा चुनाव पूर्व एक नयी बात देखी जा रही है, और वह है  चुनावी सभाओं तथा कार्य क्रमों में  विशेषकर महिला दर्शकों  श्रोताओं की बड़ी जमात।  आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि इतनी बड़ी तादाद में इन कार्यक्रमों में पहुंची यह महिलाएं हैं कौन । आपको बता दें कि आम  जनता व  मतदाताओं का इन पॉलिटिकल आयोजनों से संभ वत: मोहभंग होने लगा है । जिसके निराकरण के लिए लोगों ने अजीबोगरीब जुगत भिड़ा की है ,और वह है जेएसएलपीएस (झारखंड लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी) के विभिन्न समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं । बताया जाता है कि कभी तो इन्हे तरह तरह के प्रलोभन देकर लाया जाता है,तो कभी उन्हें धोखे में रखकर । बुधवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा लोगों को जिले के डुमरी ब्लॉक स्थित केबी उच्च विद्यालय के मैदान में देखने को मिला । मौका था आप के डुमरी विधान सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन का । अध्यक्षता डुमरी प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो ने किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति को ले झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ था वह उद्देश्य गठन के उन्नीस वर्ष बीतने के बाद भी अधूरा है।कहा कि राज्य में अधिकांश वर्षों तक राज करने वाली भाजपानीत सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति व अस्पष्ट नीतियों के कारण राज्य वासियों के अरमान आज भी पूरा नहीं हो पाया है जबकि आप पार्टी की दिल्ली में बनी सरकार ने
पांच वर्षों से भी कम समय में अकल्पनीय कार्य जनहित में किया है। वहीं डुमरी विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो ने कहा कि डुमरी विधान सभा से अबतक जितने भी प्रतिनिधि जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं,किसी ने भी क्षेत्र की समूचित विकास की दिशा में इमानदारी से काम नहीं किया है जबकि आज भी क्षेत्र में पलायन की समस्या जस की तस बनी हुई है।कहा कि कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ बदलाव का संकेत दे रही है। उधर कार्यक्रम में उस समय अफरा तफरी मच गई जब कुछ लोगों ने महिला समूह के मीटिंग की बात कह महिलाओं को  धोखे से बुला भीड़ इकट्ठा करने का आरोप लगाया और पत्नी समेत कई महिलाओं को पार्टी की टोपी पहन बैठी थीं, उन्हें ले गए । दो महिलाएं तो स्टेज पर  आपत्ति जताने  पहुंच गईं जिसे समझा बुझाकर नीचे उतार दिया गया । 

सम्मेलन को जमुआ विधानसभा प्रभारी मेहबूब अंसारी, गिरिडीह नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, जिला सचिव युवा मोर्चा अभिषेक सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया ।इस दौरान तेजनारायण महतो,
रोहित पंडित,दिनेश महतो,बिनोद महतो,शंकर महतो,
सरिता देवी,किरण देवी आदि सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित थे ।



No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...