Saturday, November 16, 2019

रिश्वत लेते धरे गए रीजनल कमिश्नर के घर से मिले 3 करोड़ रूपए,सब की आंखें रह गईं फटी


जमशेदपुर । झारखण्ड में रिश्वतखोरी बढ़ी है या फिर इसे एसीबी की कार्य कुशलता कहें, पिछले तीन वर्षों में राज्य ने बहुतायत भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों,पुलिस अफसरों, मुखिया, पंचायत सेवक आदि जनप्रतिनिधियों को जेल के शिखचों के अंदर ठेल दिया है । किन्तु आश्चर्य की बात है कि भ्रष्टाचार में कोई कमी होती दिख नहीं रही है। ताजा घटनाक्रम में जमशेपुर के आमबगान स्थित भविष्य निधि कार्यालय से शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने घूस लेते क्षेत्रीय आयुक्त (ग्रेड-2) संदीप सीजर टोप्पो को रंगे हाथ पकड़ लिया।
 बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे संदीप सीजर टोप्पो उस समय पकड़े गए, जब एक व्यक्ति से काम कराने के लिए 12 हजार रुपये ले रहे थे। टोप्पो जमशेदपुर में करीब तीन साल से पदस्थापित थे। टीम क्षेत्रीय आयुक्त तुषारकांत मुखर्जी को गिरफ्तारी व आरोप की लिखित जानकारी देकर टोप्पो को रांची ले गई। टीम का नेतृत्व सीबीआई, रांची के डीएसपी सतीशचंद्र झा कर रहे थे।

इसके साथ ही पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम के दो सदस्य सुबह से ही कार्यालय के आसपास चक्कर लगा रहे थे। जब उनसे पूछा गया तो किसी कंपनी का नाम बताते हुए कहा कि वे कंपनी के काम से आए हैं। गिरफ्तारी के दौरान गवाही के लिए सीबीआई के अधिकारियों ने बीएसएनएल के एक अधिकारी को साथ में रखा था। फिलहाल सीबीआई ने शिकायतकर्ता या रिश्वत देने वाले का नाम गोपनीय रखा है। पीएफ कमिश्‍नर ग्रेड 2 संदीप सीजर टोप्‍पो पिछले तीन साल से यहां पदस्‍थापित थे।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...