रांची : झारखंड में औसतन हर माह 57 नाबालिगों के साथ रेप की घटनाएं घटती हैं. शिक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जानेवाला बोकारो तो नाबालिगों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है. इस वर्ष अगस्त तक बोकारो में 50 रेप के मामले दर्ज किये गये. वहीं पलामू में 40, हजारीबाग में 34, देवघर में 33 और लातेहार में 31 रेप के मामले दर्ज हुए. कुल 24 जिलों की बात करें तो इस वर्ष अगस्त तक 455 मामले दर्ज किये गये हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नाबालिगों के साथ रेप की 60 फीसदी घटनाओं में अपने ही लोग शामिल पाये गये. 2014 से अगस्त 2018 तक राज्य में कुल 2556 रेप के मामले दर्ज हुए हैं. इसमें से 1841 मामलों में ही पुलिस चार्जशीट कर सकी है. अति नक्सल प्रभावित खूंटी, गुमला, लोहरदगा में उक्त जिलों की तुलना में रेप की घटनाएं कम हुई है. साइबर क्राइम के लिए चर्चित जामताड़ा में भी रेप की घटनाएं कम हुई है. हालांकि जानकार बताते हैं कि यह आंकड़े सिर्फ वैसे हैं, जो थानों तक पहुंचे है. वहीं, 20 से 30 फीसदी मामले दबाव या लोकलाज के कारण थाने तक पहुंच ही नहीं पाते हैं. पिछले दिनों दुष्कर्म के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी जिलों से नाबालिगों के साथ हुए रेप की घटना का ब्योरा और पुलिस कार्रवाई के संबंध में पुलिस मुख्यालय और सीआइडी से रिपोर्ट तलब की थी. इसके बाद विभाग ने रिपोर्ट तैयार की. बोकारो, पलामू, हजारीबाग और देवघर में नाबालिग सर्वाधिक असुरक्षित पोक्सो एक्ट के तहत जिलाें में दर्ज मामले जिला 2014 2015 2016 2017 अगस्त 2018 रांची 46 57 65 53 21, खूंटी 03 12 07 09 00,बोकारो 18 37 48 73 50,पलामू 24 08 20 43 40, देवघर 03 25 33 35 34, हजारीबाग 11 18 31 33 33, लातेहार 05 12 18 23 31, गुमला 11 20 21 37 08, लोहरदगा 18 21 17 36 06, सिमडेगा 10 04 18 16 10, चाईबासा 23 51 22 23 22, जमशेदपुर 16 27 38 44 18, सरायकेला 08 16 16 14 15, गढ़वा 10 09 21 23 03, चतरा 05 15 15 29 20, रामगढ़ 21 09 20 15 13 कोडरमा 05 15 16 22 10 गिरिडीह 15 21 37 43 19, धनबाद 25 35 52 77 26,दुमका 18 22 11 21 28,पाकुड़ 11 16 11 20 07, साहेबगंज 02 06 16 20 13, गोड्डा 07 11 26 02 17,जामताड़ा 01 08 04 12 08, रेल जमशेदपुर 00 00 01 00 01, रेल धनबाद 00 00 02 01 02, वर्ष 2018 में हुई घटनाएं : 25 अप्रैल : कुचाई थानांतर्गत गालूडीह गांव में एक अनाथ नाबालिग लड़की से उसके मुंहबोले चाचा ने दुष्कर्म किया. 27 अप्रैल : रांची के डेली मार्केट स्थित प्ले स्कूल में पढ़नेवाले बच्चे के साथ स्कूल वैन का चालक करता था अप्राकृतिक यौनाचार. 28 अप्रैल : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा ने अपने ही पिता के खिलाफ महिला थाने में रेप की प्राथमिकी दर्ज करायी थी . 28 अप्रैल : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग ने सौतेले पिता के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था 3 मई : मेदिनीनगर सदर थाना के एक गांव में नाबालिग के साथ ननिहाल में उसके रिश्तेदारों ने ही रेप किया था किस वर्ष कितने मामलों में चार्जशीट : वर्ष केस चार्जशीट 2014 316, 305 2015 475 423 2016 586 421 2017 724 491 2018 455 210
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
No comments:
Post a Comment