धनबाद: झारखण्ड में लगभग दो वर्षों से गिरिडीह के भाजपा सांसद और बाघमारा विधायक का द्बन्द खुल कर सामने आने लगा है , राज्य में भाजपा में गुटबाजी की हवा तेज होने लगी है ၊ बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने एक बार फिर सांसद रविंद्र पांडेय के खिलाफ षडयंत्र रचने के आरोप लगाया है. बीजेपी की एक महिला नेता की ओर से विधायक पर लगाए गए संगीन आरोपों के बाद ढुल्लू महतो ने गिरिडीह सांसद के खिलाफ यह आरोप लगाया
बीजेपी के विधायक ढुल्लू महतो ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी नेत्री द्वारा लगाए सभी आरोपों की जांच सीबीआई से हो. सीबीआई की जांच प्रभावित न हो इसलिए जांच के पहले वह खुद भी विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे यदि सांसद रविंद्र पांडेय इस्तीफा देते हैं. उन्होंने कहा कि इसकी षड्यंत्र पिछले 15 दिनों से रची जा रही थी, जिसमें सांसद खुद इसमें कैप्टनशिप कर रहे हैं. इनके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणविजय सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री ओपी लाल और समाजसेवी विजय झा इस षड्यंत्र रचाने के खेल में खिलाड़ी की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. विधायक ने कहा कि बीजेपी का गिरिडीह सांसद होते हुए वह रात रात भर कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के घर आकर किस बात के लिए मीटिंग करते हैं.
बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो पर लगे आरोपों की जांच हो: सरयू राय
विधायक ने बीजेपी नेत्री पर ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकट चलाने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में वह सेक्स रैकेट चलाने का काम करती है. विधायक ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेत्री पति को छोड़कर गिरिडीह सांसद रविंद्र पांडेय के साथ दिल्ली में रंगरलिया मनाती है. जब सांसद उसे दिल्ली से लेकर वापस लौटता है तब सांसद का पुत्र अय्याशी करने अपने साथ बाहर ले जाता है. इस दौरान उन्होंने मीडिया के समक्ष नेत्री और सांसद की तथा रणविजय सिंह और नेत्री की तश्वीर भी प्रस्तुत किया.
विधायक ने कहा कि जब उनका विवाद आयोध्या ठाकुर के साथ चल रहा था तो आखिर कल उन्होंने मेरे ऊपर अचानक यह आरोप कैसा लगा दी. उन्होंने कहा कि इस पूरी कहानी का षड्यंत्र पिछले 15 दिनों से चल रहा था.
उधर कांग्रेस धनबाद जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीता राणा ने कहा है कि भाजपा सरकार 2014 से,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बहुत हुआ महिला पर अत्याचार अब की बार मोदी .......। का नारा बुलंद करती रही है। मगर भाजपा सरकार में न बेटी बच रही न पढ़ रही और न महिला कहीं सुरक्षित है। भाजपा नेताओं पर लगातार महिला उत्पीड़न का आरोप लगता रहा है और भाजपा उसे बचाती रही है। ताजा मामला धनबाद के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर भाजपा पार्टी के महिला पदाधिकारी ने गंभीर आरोप लगाई है। राजनेता पर यह पहला मामला नहीं है। पहले भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं। महिला सुरक्षा को लेकर रघुवर दास सरकार पूरी तरह विफल रही है। भाजपा विधायक पर जो आरोप महिला ने लगाया है उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मगर लोगों को यह लग रहा कि भाजपा सरकार महिला को न्याय देने में विफल रहेगी और सत्ता व पैसा के बल पर पीड़ित महिला की आवाज़ दबा दी जाएगी। पीड़ित महिला जो आरोप लगा रही है उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर ढुल्लू महतो आरोपी हैं तो कानून सम्मत कार्रवाई हो और अगर महिला झूठ बोल रही है और महिला होने का नाजायज फायदा उठा रही है तो भी कानून अपना काम करे। भाजपा नेत्री द्वारा लगाया गया आरोप भाजपा नेता पर है और षड्यंत्र का आरोप भी भाजपा नेता पर ही है। ऐसे में देखना होगा कि न्याय कैसे कब मिलता है या भाजपा अपने सत्ता के अहंकार और मुद्रा के दबाव में काम करती है।
बता दें कि बीजेपी नेत्री विधायक समर्थक अयोध्या ठाकुर से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. अयोध्या ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उनके द्वारा थाने में शिकायत की गई थी. पुलिस की कार्रवाई से नाराज बीजेपी नेत्री कल थाने में आत्मदाह करने पहुंची थी. हालांकि पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद वह आत्मदाह में नाकाम रही, लेकिन अचानक विधायक के खिलाफ उनके द्वारा लगाए गए संगीन आरोप के बाद सनसनी फैल गई. उनका यह आरोप सोसल मीडिया में खूब वायरल हुआ.
No comments:
Post a Comment