राँची ၊ रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल को तोड़ने का आदेश रेल प्रशासन द्वारा दिया गया है जिसको लेकर चुटिया क्षेत्र के स्थानीय लोगों एवं राँची शहर के सभी पूजा पंडाल आयोजकों में आक्रोश है।
आज शाम 4 बजे इस मुद्दे को लेकर राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री हीरालाल साहू कि अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें सभी वक्ताओं ने एक स्वर से इस आदेश को तुग़लकी फ़रमान की संज्ञा दी!विदित हो कि लगभग 70 वर्षों से यहाँ दुर्गा पूजा आयोजित हो रही है और रेल प्रशासन द्वारा पूजा के लिए ज़मीन आवंटित की गयी एवं रेल द्वारा मंडप का स्थायी निर्माण किया गया एवं बॉउड्री वाल का भी निर्माण किया गया मगर आज अचानक से बिना समिति के सदस्यों से बातचीत किए हुए एकतरफ़ा मंडप करवाई करते हुए तोड़ने का आदेश दिया गया जिससे यह प्रतीत होता है कि धार्मिक भावनाओ की बिलकुल अनदेखी की जा रही है।आज कि बैठक में रेलवे कोलोनी की पूजा समिति के सदस्य,कोलोनि की महिलायें,क़ुली संघ ,टेम्पो संघ ,स्टेशन दुकानदार संघ,रिक्शा संघ एवं राँची शहर के विभिन्न पूजा पंडाल के आयोजक उपस्थित थे एवं सभी ने एक स्वर में इस फ़रमान का विरोध किया एवं अपनी एकजुटता को बरकरार रखने का संकल्प लिया।
आज के इस बैठक में मुख्य रूप हीरालाल साहू,अशोक पुरोहित,अशोक चौधरी,अलोक साहू,मनोज पाण्डेय,रमेश गुप्ता,राजेश ठाकुर,जनार्दन साहू,विजय सिंह,मुनचुन राय,परमजीत सिंह टिकु,प्रमोद राय ,रूपेश केशरी,चंचल केशरी,मनीष सिंह,आकाश, सुमित कुमार,विकाश,रवि सिंह,राकेश सिंह,Bittu सिंह,सोनू सिंह,अमित यादव,अभिषेक सिंह,पप्पू सिंह ,मीना देवी,सुषमा देवी,शकुंतला देवी,मालती देवी,अंजना देवी,सरिता देवी सहित। राँची क़ुली संघ,टेम्पो संघ के लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment