धनबाद : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो अधिकांश विवादों से घिरे रहते हैं. इस बार विधायक पर मीटू का आरोप लगा है. गुरुवार को उनकी ही पार्टी की एक महिला कमला देवी ने उनपर यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगाया है. बता दें कि महिला कमला देवी ने गुरुवार को आत्मदाह का असफल प्रयास किया. मौके पर पहुंच कर करतास पुलिस ने आत्मदाह कर रही उक्त महिला को गिरफ्तार कर कर लिया. वहीं महिला ने खुलेआम बाघमारा विधायक पर योन शोषन करने के प्रयास का आरोप लगाया है.
पीड़ित महिला ने विधायक पर संगीन आरोप लगाए हैं. उसने कहा कि ढुल्लू महतो पर आरोप लगाते हुये कहा कि अपराधी को शरण दिया गया है. आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. पीडि़तों को पकड़कर पुलिस थाना में बैठाये हुये है. विधायक ढुल्लू महतो ने उन्हें अपने गेस्ट हाउस में बुलाया था. इसके बाद उन्होंने मेरे कमर और गलों को हाथ लगाया. कहा कि मेरे साथ रांची चलो, मैं तुम्हें मालामाल कर दुंगा.
विधायक पर भड़कते हुए महिला ने कहा कि उन्हें पार्टी का ए बी सी डी भी पता नहीं है. संगठन क्या होता है, महिला क्या होती है उनको नहीं पता है. वे ढुल्लू टाइगर चलाते हैं.
No comments:
Post a Comment