गिरिडीह : #मीटू की आंच ढुल्लू महतो के बाद अब सांसद रविन्द्र पाण्डे तक पहुंच गई है. रवीन्द्र पांडे और विनय सिंह पर कतरास थाना में मामला दर्ज किया गया है. अंगार पथरा की रहने वाली एक महिला ने सांसद पर जबर्दश्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. महिला ने कतरास थाने में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराया है.
ढुल्लू महतो ने सांसद पर लगाया गंदी राजनीति का आरोप, कहा- एक फीसदी भी आरोप साबित हुआ तो चढ़ जाऊंगा फांसी
विदेश से चला #Metoo कैंपेन की आंच भारत के फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति समेत कई क्षेत्र तक पहुंची. झारखंड में पहली बार भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर भाजपा की ही एक महिला नेत्री ने #Metoo का आरोप लगाया, जिसके बाद झारखंड की राजनीति गर्म हो गई. वहीं अब गिरिडीह सांसद पर एक महिला ने जबर्दश्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. जिससे झारखंड की राजनीति और गरमा गई है.
झारखंड में पहुंची #Metoo की आंच किस-किस तक पहुंचेगी ये तो आने वाला समय ही बतायेगा, मगर एक बात तो साफ हो गई है कि विपक्ष को भाजपा के खिलाफ 2019 चुनाव से पहले हमला बोलने का एक बड़ा मौका मिल गया. इससे पार्टी की छवि भी धुमिल होगी.
No comments:
Post a Comment