Sunday, November 25, 2018

छत्तीसगढ़:रमन सरकार के संरक्षण का नतीजा खनिज कोल माफिया ने किया अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला


खनिज माफिया से जुड़े आकाश सिंघल, अमित अग्रवाल सहित कई अन्य लोगो ने किया पत्रकारों पर हमला

द्वारा  Syed Khalid Qais

November 25, 2018

०० खनिज माफिया के हमले से प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा हुए गंभीर रूप से घायल

भोपाल ।  छत्तीसगढ़ प्रदेश मेँ जिस तरह पत्रकारो का शोषण हो रहा है वह किसी से छिपा नही । पत्रकारों की हत्या , हत्या के प्रयास की घटनाओं की बढ़ोत्तरी रमन सरकार की नाकामी को उजागर करती है । आपराधिक प्रष्ठ भूमि के लोगो को सरकार का संरक्षण इस बात का प्रमाण है कि आए दिन प्रदेश मे पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं , वही रमन सरकार ने पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने से भी यह साबित होता है कि रमन सरकार पत्रकार विरोधी है । पत्रकार नितिन सिन्हा और उनके साथी सौरभ अग्रवाल पर बार बार झूठे मुकदमे दर्ज होने का ही परिणाम है कि विगत माह सौरभ अग्रवाल द्वारा पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्म हत्या का प्रयास किया था । उसी प्रताड़ना की एक और घटना कल बिलासपुर मेँ सामने आई ।

बिलासपुर जिले व उनसे लगे हुए अन्य क्षेत्रो में खनिज माफिया का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, पहले खनिज माफिया साधारण कार्यवाहियों में लिप्त था जो अब बड़ा रूप लेकर संगठित अपराधियों के सामान हो गयी है| पत्रकार जिन्हें विशेषकर खनिज सम्बन्धी समाचार कवरेज करने होते है वे इनका शिकार बनते रहते है वैसी ही एक घटना में आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित संतवानी व abpss के राष्ट्रीय संगठन महासचिव राकेश प्रताप सिंह परिहार पर जानलेवा हमला कर दिया, इस हमले में प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा को गंभीर चोटे आई है जिन्हेंअस्पताल में भर्ती कराया गया है|

मिली जानकारी के अनुसार, कल अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित संतवानी व राकेश परिहार मुंगेली जिले के एक थाने से खनिज माफिया के खिलाफ आरटीआई लगाकर बाहर आ रहे थे ၊ इस दौरान मुख्य मार्ग पर खनिज माफिया से जुड़े आकाश सिंघल, अमित अग्रवाल सहित कई अन्य लोगो ने रास्ता रोक लिया व उन्हें पास के ही ढाबे में ले गए| ढाबे में पहले से ही 25 से भी ज्यादा हथियारबंद खनिज माफिया के गुर्गो ने इन पत्रकारों पर जानलेवा हमला करते हुए धारदार हथियारों से मारपीट किया| इस हमले में प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा को गंभीर चोटे आई है वही अन्य पत्रकार भी घायल हुए है| इस मामले में बिलासपुर सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इतनी बड़ी घटना को पुलिस द्वारा हल्के मेँ लिया गया नामजद एफआईआर के बावजूद अपराधियो की गिरफ्तारी नही होना इस बात का प्रमाण है कि रमन सरकार का उनको संरक्षण प्राप्त है और पुलिस जानबूझकर अपराधियो तक पहुंच नही रही है ।

गोविन्द शर्मा व अन्य् पर होने प्राणघातक हमले की घटना से पत्रकार जगत मेँ खलबली मची है , पत्रकार बिरादरी मेँ रोष व्याप्त है, संगठन की उत्तर प्रदेश ,बिहार ,झारखण्ड,दिल्ली ,कर्नाटक ,मध्य प्रदेश समेत सभी प्रदेशों की ईकाईयों में बवाल मची है , और एबीपीएसएस आगामी रणनीति बना रहा है ।


No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...