गिरिडीह : विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सोमवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्थानों से जुड़े सदस्यों ने संविधान में उल्लेखित प्रस्तावना को पढ़ उसका अनुसरण करने का शपथ लिया।
आईके जायसवाल उच्च विद्यालय प्रांगण में संविधान दिवस का आयोजन किया गया ,जिसमें विद्यार्थियों,शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित जनों ने संविधान के मूल पवित्र उद्देश्यों को अक्षुण बनाने का संकल्प लिया साथ ही निहित उद्देश्यों पर चर्चा की गई। उपस्थित जनों से विद्यालय संस्थापक इन्द्रजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि हमें सभी को संविधान के मूल उद्देश्यों की रक्षा करनी है। कारण कि लोग संविधान के साथ छेड़छाड़ और खिलवाड़ करने में लगे हैं,ऐसे समाज विरोधी व राष्ट्र विरोधी तत्वों का डटकर मुकाबला कर संविधान के निर्देशों को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी होगी।मौके पर राजेन्द्र प्रसाद, सुषमा कुमारी,शारदा कुमारी,मीरा बरनंवाल आदि उपस्थित थे।पीएनडी जैन उच्च विद्यालय में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को संविधान बनाने के उद्देश्यों एवं देश की व्यवस्था की संचालन में योगदान पर विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान छात्र छात्राओं के बीच संविधान से संबंधित प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक एवं बालिका वर्ग में आहुत प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की ईशिका,रिया, अंजली,साक्षी,रानी व प्रज्ञा की टीम ने बालक वर्ग के सूरज,संतोष, अनिष व विशाल की टीम को 15-5 अंकों से पराजित किया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह,प्रमोद यादव,श्याम सिंह,भैयालाल जैन,देवेश कुमार,विवेक जैन,मिथिलेश कुमार,रूपलाल मंडल,दयानंद कुमार,आकाश जैन,विनय जैन,एतवारी महतो आदि की भूमिका सराहनीय रही। वहीं स्वयंसेवी संस्था जनप्रकाश फाउण्डेशन के कार्यालय में भी संविधान दिवस मनाया गया।इस दौरान संस्था सचिव वेदप्रकाश पाठक,रूपलाल महतो,जुगनू महतो,खगेश्वर महतो,कैलाश, अलखनाथ चौधरी,महेन्द्र मंडल आदि उपस्थित थे। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय डुमरी में आयोजित संविधान दिवस पर शिक्षकों व छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली जो आसपास क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान स्कूल के वरीय शिक्षक रवीन्द्र प्रसाद ने संविधान की जानकारी दी। मौके पर प्राचार्य अरूण कुमार सिंह शिक्षक अवधेश कुमार शिक्षिका अमृता सिंह,सुनैना रानी आदेशपाल सौरभ नंदी,दिनेश यादव उपस्थित थे। वहीं डीएवी सेन्ट्रल स्कूल, इसरीबाजार में आयोजित संविधान दिवसपर विद्यालय प्राचार्या रिया तिवारी ने बच्चों को संविधान की जानकारी दी।
No comments:
Post a Comment