मुम्बई : कोलकाता से मुंबई जा रही विमान में सवार एक यात्री को कोलकाता हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के जवानों ने हिरासत में ले लिया है। वह फोन पर कथित तौर पर विमान को उड़ाने की बात कर रहा था। ये घटना जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W 472 में हुआ। बताया जा रहा है कि घटना सुबह 8:30 की है।
जानकारी के अनुसार इस यात्री के साथ बैठे यात्री ने पोद्दार को मास्क लगाकर फोन पर विमान उड़ाने की धमकी देते हुए सुना था। जिसके बाद उनसे क्रू को बुलाया। क्रू ने तुरंत इसकी जानकारी पायलट को दी और तुरंत प्लेन को वापस पार्किंग में लाया गया। पुलिस पोद्दार के बारे जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
इसके अलावा ये भी पता लगाया जा रहा है कि पोद्दार फोन पर किससे बात कर रहा था। आपको बता दें कि ये विमान टेक ऑफ होने ही वाला था जब इस मैसेज वाले की जानकारी मिली। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।
No comments:
Post a Comment