बोकारो ၊ पंचायती राज उप चुनाव के तहत नावाडीह प्रखंड अंतर्गत एकमात्र गोनियटो पंचायत के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने वालों में गणेश सोरेन तथा रेवतलाल मांझी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नावाडीह के कार्यालय में अपना अपना पर्चा दाखिल किया। कार्यालय से बाहर निकलते ही उक्त दोनो प्रत्याशियों के समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। एक अन्य उम्मीदवार राम कुमार मरांडी ने पिछले दिन ही अपना पर्चा दाखिल किया था। इस प्रकार अब गोनियाटो पंचायत से मुखिया पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार हो गये। जबकि पोखरिया पंचायत के वार्ड सं.09के वार्ड सदस्य पद के लिए एकमात्र इन्दिया देवी ने पर्चा दाखिल किया है।
निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार को पर्चा समर्पित करते गणेश सोरेन व रेवतलाल मांझी
आहरडीह पंचायत के वार्ड सं.07 के वार्ड सदस्य पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी मीना देवी ने पर्चा दाखिल किया।
वहीं भालमारा पंचायत के वार्ड सं.03, काछो पंचायत के वार्ड सं.01तथा गोनियटो पंचायत के वार्ड सं.02 के लिए वार्ड सदस्य पद के लिए किसी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नही किया।
No comments:
Post a Comment