दिलीप कु मेहता, सारठ,देवघर से ၊
सारठ (देवघर) ၊ चितरा कोलियरी के अतिथिशाला स्थित इंडोर स्टेडियम में भीम आर्मी के द्वारा 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया । जिसकी अध्यक्षता चितरा भीम आर्मी अध्यक्ष संतोष दास ने की एवं मंच संचालन परमेश्वर दास ने किया। जिसमे मुख्य रूप से कार्तिक रजक , प्रसादी दास उपस्थित थे ၊ इस दौरान सभी ने वर्कशाप स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर बारी बारी से माल्यार्पण किया। कार्तिक रजक ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है, इसका समस्त नागरिकों को पालन करना चाहिए और तमाम युवाओं को शिक्षित बनकर,संगठित होकर, संघर्ष करना चाहिए ၊ ताकि हमारा बहुजन समाज जो इतना पिछड़ा है, उसके उत्थान के लिए अति आवश्यक है। सचिव प्रसादी दास ने कहा कि भारतीय संविधान भारत की धरोहर है, इसकी रक्षा करना समस्त नागरिकों का धर्म है ၊ श्री दास ने कहा कि अगर इसको हटाने का प्रयास कोई करेगा, तो मूलनिवासी समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।मंच संचालन करते हुए परमेश्वर दास ने कहा कि भारतीय संविधान अनु0 जाति, अनु0 जनजाति, पिछड़ा, अल्पसंख्यक एवं समान्य तमाम जाति वर्ग लिए समान हैं जो इसमें कोई उच्च नीच नही है हम सब भाई भाई हैं। मौके पर सोनू यादव,धन्नजय दास, प्रमोद दास,बिक्की रजक,दुर्योधन दास, मिठू दास, रजाउल अंसारी ,इरफान अंसारी ,मनोज राय,बाबू टुडू,बीरबल दास,प्रदीप टुडु आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment