Tuesday, November 20, 2018

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए नहीं करेंगे सुप्रीमकोर्ट के फैसले का इंतज़ार : स्वामी आनंद जी महाराज

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण  के लिए नहीं करेंगे सुप्रीमकोर्ट  के फैसले  का इंतज़ार : स्वामी  आनंद जी महाराज
     नई दिल्ली ၊ विश्व वेदांत संस्थान के संस्थापक आनंद जी महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए दिसंबर में होने वाला अश्वमेघ यज्ञ पहला कदम

     सभी हिंदू धर्मावलंबियों से राम मंदिर के निर्माण में सहयोग देने की अपील

विश्व वेदांत संस्थान के संस्थापक आनंद जी महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का आंदोलन दिन पर दिन प्रबल होता जा रहा है। अब इसे जनआंदोलन बनने से कोई रोक नहीं सकता। अयोध्या में राम मंदिर तो बनकर रहेगा। साधुसंत और भारत की आम जनता इसके लिए कमर कस चुकी है। विश्व वेदांत संस्थान अंतरराष्ट्रीय हिंदू संस्थान 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक अयोध्या में अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन कर राम मंदिर की दिशा में पहला कदम उठाने जा रही है। भगवान श्री राम के भव्य और वैभवशाली मंदिर का निर्माण करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।

नई दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “त्रेता युग के बाद कलयुग में पहली बार पवित्र भारत भूमि में अयोध्या की धरती पर, जहां भगवान श्रीराम ने जन्म लिया था, अश्वमेघ यज्ञ होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व वेदांत संस्थान सभी संतों को जोड़कर राम मंदिर का निर्माण करेगा। राम मंदिर के निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार नहीं किया जा सकता। संतों को भव्य राम मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाना होगा। मंदिर का विषय राष्ट्रीय अस्मिता से जुड़ा है। जिस व्यक्ति का अतीत नहीं होता उसका वर्तमान और भविष्य भी नहीं होता। हर हिंदू धर्म के मतावंलबी को अपने पूर्वजों का सम्मान करना चाहिए और मंदिर निर्माण में यथासंभव योगदान देना चाहिए।“

विश्व वेदांत संस्थान के संस्थापक ने कहा. “श्रीराम का मंदिर बनने से कोई रोक नहीं सकता। हमारे देश में विभिन्न मत या संप्रदाय के लोग रहते हैं, लेकिन सबके भगवान श्री राम ही पूर्वज है। हर हिंदू को अपने पूर्वज भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

महायज्ञ के संयोजक स्वामी आनंद जी महाराज ने बताया कि विश्व वेदांत संस्थान का केंद्र नीदरलैड में हैं। भारत के 21 प्रदेश में करीब 10 लाख सदस्य अब तक संस्थान से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए ही महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान का उद्देश्य राम मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण के साथ-साथ संतों में जागृति भी पैदा करना है। राम मंदिर के लिए हमें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के इंतजार की जरूरत नहीं है। राम मंदिर का निर्माण संतों के आदेश और निर्देशन में ही होगा। संतों का काम हिंदू समाज की रक्षा और धर्म का प्रचार-प्रसार करनाहै। उन्होंने बताया कि अश्वमेघ यज्ञ की रूपरेखा तो तैयार हो चुकी है। त्रेता युग के बाद पहली बार अश्वमेघ यज्ञ भारत की धरती पर आयोजित किया जाएगा। जिस व्यक्ति का अतीत नहीं होता उसका वर्तमान और भविष्य नहीं होता। जो मानव अपने पूर्वजो का सम्मान नहीं करता, वह विनाश की कोख में समा जाता है।"


उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट कुछ मामलों में रात में अपना फैसला सुना सकता है तो राम मंदिर निर्माण के मामले में देरी क्यों कर रहा है? संघ का भी विचार अब बदल रहा है। रामजन्म भूमि मामले में भी मोदी सरकार को अध्यादेश लाना होगा।  उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि संतों के चलते ही राष्ट्रभक्त व्यक्ति प्रधानमंत्री बना। अब उन्हें मंदिर निर्माण की तारीख बतानी होगी। उन्होंने कहा कि सद्भावना के माहौल में मंदिर निर्माण होना चाहिए। कथनी-करनी को जब हम एक कर लेंगे, तभी निर्माण संभव होगा। अब भारत में हरेक व्यक्ति मंदिर निर्माण के पक्ष में है।


 --------------------------------------------------------------------------------------


"Can’t wait for Supreme Court's nod on building of Ram Temple" : Swami Shri Anand Ji Maharaj


# "Ram Temple is a sure shot thing in Ayodhya"


Vishwa Vedant Sansthan's President Shri Anand Maharaj Ji claimed that 'Ashwamegh Yagya' in December is a first step towards building Shri Ram Temple in Ayodhya


# All Hindus are requested to lend their support for building the temple

Vishwa Vedant Sansthan's President Shri Anand Maharaj Ji on Tuesday claimed that a protest to build Ram temple in Ayodhya is getting steeper with every passing day; and soon it will become a mass movement. People from India and Hindu devotees have already geared up for it.

Vishwa Vedant Sansthan will be doing an Ashwamegh yagya from December 1 to December 6, first step towards building of Ram temple in Ayodhya.

Talking to media at Press Club of India, New Delhi, Shri Anand Maharaj Ji said, "For the first time in Kalyug, post Tretayug, in the divine land of India where lord Rama was born, Ashwamegh yagya has been organized. The organization will unite all Hindu priests from across the country and start building Ram temple.

"There is no time to wait for Supreme Court's nod in the matter," he asserted.

"Development of Ram temple is a matter of prestige. A person with no past, lack present and future too; All Hindu followers must respect their ancestors and support the drill to made Ram temple."

"No one can stop building of Ram temple as lord Rama is ancestor of major communities across the world," he added.

Talking about the Vishwa Vedant Sansthan, Shri Anand Maharaj Ji said that the organization is based in Netherlands; and have over 10 lakh people associates from 21 different states in India. He claimed that Ashwamegh Yagya has been organised with a motive to remove barriers in the development of Ram temple. For the same we are not willing to wait for Supreme Court's decision; instead the development will begin on the direction of Hindu priests, who holds duty to save and promote their religion.

Talking about the Ashwamegh Yagya, Shri Anand Maharaj Ji said, "We will chant lord Vishnu's mantra and thousands of Brhamin ved mantras."

Showing disappointment over the delay in decision, he said, "When Supreme Court is capable of giving verdicts overnight, why it is taking such a long hold on Ram temple?"

"We need to support Prime Minister Narendra Modi and help him in bringing an ordinance for building Ram temple. In case nothing comes up, we will go ahead with the development on December 6," he added.

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...