Saturday, November 17, 2018

आजसू ने पारा शिक्षकों पर लाठी चार्जे का किया विरोध,बताया काला अध्याय


________________________
आक्रोश : रांची में पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज की चौतरफा निंदा, सरकार में शामिल आजसू ने कार्रवाई को बताया 'काला अध्याय' कहा - पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज कर सरकार ने ऐतिहासिक दिन में काला अध्याय लिखा है :

रांची में गुरूवार को हज़ारो पारा शिक्षकों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की चौतरफा आलोचन हो रही है. मामले विपक्षी दलों का विरोध झेल रही रघुवर सरकार पर सहयोगी आजसू ने भी तीखा हमला बोला है. आजसू ने पारा शिक्षकों पर हुई कार्रवाई को 'काला अध्याय' बताया है. आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा पारा शिक्षकों पर बल प्रयोग कर सरकार ने ऐतिहासिक दिन में काला अध्याय लिखा है. यह सरकार की विफलता है.

पारा शिक्षकों पर कार्रवाई अलोकतांत्रिक :

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो ने पारा शिक्षकों पर किए गए लाठीचार्ज को अलोकतांत्रिक करार दिया है. उन्होंने कहा यह कार्रवाई अव्यावहारिक है. लाठीचार्ज के बजाए सरकार को पारा शिक्षकों के साथ वार्ता कर उनकी मांगों के संदर्भ में न्यायोचित निर्णय लेना चाहिए.

घटना ने रघुवर सरकार के दमनकारी चेहरे का उजागर किया :

पारा टीचरों पर लाठीचार्ज की आजसू छात्र संघ ने निंदा की है. प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा, समारोह के दौरान पारा शिक्षक अपने अधिकार एवं अभिव्यक्ति की आजादी के तहत विरोध प्रदर्शन स्वरूप नारे लगा रहे थे जो कि राज्य के मुखिया को नागवार गुजरा. लाठीचार्ज की घटना ने रघुवर सरकार के दमनकारी चेहरे का उजागर किया है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...