राजेश कु मेहता।
डोमचांच/कोडरमा।
रिंकी देवी उम्र 35 वर्ष पति राकेश कुमार, डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के निवासी है जो
पुलिस अधीक्षक कोडरमा को एक आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। आवेदन मे लिखा कि मैं 21 सितम्बर दिन बुधवार को पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे निलेश कुमार, पवन कुमार, उम्र 36 वर्ष, पिता किशुन सुण्डी तथा किशुन सुण्डी, उम्र 70 वर्ष, पिता स्व सुण्डी, साजिश कर कुछ अपराधी लोगों को बुलाकर जिसमें रंजीत गोस्वामी, उम्र - 34 वर्ष, पिता विनोद गोस्वामी, ग्राम लेंगरापीपर, डोमचांच, मयंक वर्णवाल उम्र 28 वर्ष, पिता जुगल वर्णवाल, ग्राम गिरीडीह रोड, डोमचांच, संदीप कुमार उम्र 27 वर्ष, पिता देवानंद राम, ग्राम गोहारी रोड, डोमचांच पहुंचे। जिन्होंने कमर में रखें हथियार से लैश होकर व अन्य करीब 20 लोग जिसको वह नहीं पहचानती जो कि घर के समीप पहुंच कर उसके द्वारा दैनिक उपयोग में लाये जाने वाले रास्ते को दिवार देकर बंद करने लगा। इसके पूर्व हरे रंग का एक बड़ा पर्दा लगा दिया क्योंकि मारपीट का विडियो फुटेज बगल मकान में लगे कैमरे में ना आ सकें।पीड़िता द्वारा विरोध किये जाने पर निलेश कुमार व पवन कुमार द्वारा उसके सीने पर धक्का देकर उसे गिरा दिया और विरोध करने पर गंदी गंदी गाली देते हुए मारपीट करने लगा व धमकी देने लगा। पुनः इस घटना के पश्चात् लगभग 11 बजे रात को दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब 7 से 8 लोग गाली गलौज कर रहे थे और बलात्कार करने की धमकी देने लगे।
पीड़िता ने एसपी से अनुरोध किया है कि उसके पति व ससुर बिमारी से ग्रसित होकर बेड़ पर पड़े रहते हैं, ऐसे में वहीअसहाय सी महसूस करती हूँ। मेरे रास्ते को खुलवाते हुए भविष्य में किसी अनहोनी से बचाने हेतु आवश्यक कार्यवाई की जाने की कृपा की जाय। और जाच कर करवाई कि जाय। मिली जानकारी के अनुसार युक्त रास्ता को लेकर कई बार पहले भी विवाद हो चुकी है जिसको लेकर एक पंचायती भी कुछ वर्ष पहले हो चुका है।

No comments:
Post a Comment