कोडरमा।
जयनगर थाना क्षेत्र के पिपचो चौक स्थिति एक जेवर दुकान से देर रात लाखों के गहने की चोरी हो गयी. यह चोरी सुरेश स्वर्णकार के जेवर दुकान में हुई है. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. सीसीटीवी फूटेज के अनुसार, देर रात 2 बजे चोर ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी करने वाले अपराधी चोरी के कई सामानों के साथ लेस थे. सीसीटीवी कैमरे में चोरों के चेहरे भी साफ नजर आ रहे हैं. घटना के बाद जेवर दुकान के मालिक सदमे में हैं.जेवर दुकान के मालिक सुरेश स्वर्णकार ने बताया कि दुकान से करीब 20 लाख से अधिक के सोने और चांदी के गहने की चोरी हुई है. वहीं पुलिस भी घटनास्थल में पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है. थाना प्रभारी ऋषिकेश सिन्हा ने बताया कि सभी चोरों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहे हैं. जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. खबर लिखे जाने तक थाना में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है.

No comments:
Post a Comment