File Photo....
धनबाद।
महुदा रेलवे कालोनी निवासी रेलवे ठेकेदार विंध्याचल यादव के 14 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार यादव की हत्या कर उसके दो साथियो ने शव को दफना दिया था। देर रात महुदा पुलिस ने उसका शव ब्लॉक दो के जमुनिया समीप एक गडढे से बरामद किया। बताया जाता कि आइपीएल मैच में हर्षित ने सट्टा लगाया था, जिसमें वह चालीस हजार रुपया हार गया था। उसी पैसे के लिए उसकी हत्या की गयी थी। इस संबंध में विंध्याचल यादव ने कल शाम महुदा थाना में एक आवेदन देकर अपने पुत्र के अपहरण की आंशका जतायी थी। उसने संदेह के आधार पर दो युवको के नाम पुलिस को बताया था। पुलिस उन दोनो युवको को थाना लाकर पुछताछ कर रही थी। पुलिस द्वारा कड़ाई से पुछताछ करने पर दोनो ने रूपयो के लिए हर्षित की हत्या कर शव को दफना दिये जाने की बात कबूल की। उन दोनो की निशानदेही पर पुलिस ने हर्षित के शव को देर रात ही बरामद कर लिया।
दोनो युवक खरखरी ओपी क्षेत्र के मधुबन चौहान पट्टी के रहने वाले बताये जाते हैं।

No comments:
Post a Comment