बासुबिहारीमहतो। #नावाडीह/बोकारो। नावाडीह प्रखंड के जूनोडीह गाँव में पथलशिलवा मुहल्ला का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण विगत दो महीने से उक्त मुहल्लावासी अंधेरे में रह रहे थे। मगर अब दो दिन में वह मुहल्ला रौशन हो जायेगा। यह विचार व्यक्त करते हुए विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि 63 केबी का नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत होने के बावजूद भी कुछ लोग वहाँ नया ट्रांसफार्मर नही लगाने दे रहे थे। जब जब विभाग के लोग काम करने को आते वे लोग बखेड़ा खड़ा कर देते थे।इस तरह दो माह का समय गुजर गया।मगर लोगों को समझा बुझाकर विवाद को सलटा लिया गया है । अब दो दिन में उस मुहल्ला में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जायगी।
हुआ यूं कि गुरुवार को विधायक श्री महतो जूनोडीह गाँव आये थे।उस दौरान उक्त मुहल्ले की महिलाओं ने विधायक से समस्या की चर्चा करते हुए समाधान करने के लिए उनसे पहल करने की गुहार लगायी। विधायक श्री महतो ने ग्रामीणों और विभाग के अधिकारियों को अगले दिन विवादित स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उसके मुताबिक शुक्रवार को विवाद करनेवाले लोगों की बात सुनी गयी। उसके बाद विचार विमर्श कर विधायक महतो ने तत्काल बताये गये स्थान पर ग्रामीणो से ही गैंता कुदाल चलवा कर काम शुरू करवा दिये। साथ ही अधिकारियों को पोल,एंगल आदि आवश्यक सामान तत्काल मुहैया कराने का निर्देश दिया।
बिजली विभाग के एसडीओ सौरभ आनंद, जेई कुन्नूराम टुडू, फील्ड मिस्त्री सत्येन्द्र महतो,नरेश कुमार आदि मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि आज से ही ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरु कर दिया जायगा।नावाडीह थाना प्रभारी अनिल उराँव, पूर्व सरपंच दीप नारायण महतो,झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष तापेश्वर महतो,गणेश महतो उर्फ पारो, खुदेश्वर महतो सहित बहुत से ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment